कुरावली: कुरावली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
जनपद हाथरस निवासी राजकुमार पुत्र सतीश अपनी ससुराल थाना कुरावली क्षेत्र के नगला उसर में आया हुआ था। बीती रात्रि में जीटी रोड हाइवे महादेव कट पर पैदल जाते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तेजी व लापरवाही से चलते हुए युवक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।