नवाबगंज: बलिया के पास जैदपुर-भानमऊ रोड पर तेज रफ्तार कार ने साइकिल, बाइक और ऑटो को मारी टक्कर, 5 लोग घायल
जैदपुर थाना क्षेत्र में जैदपुर-भानमऊ मार्ग पर बलिया के निकट एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले साइकिल सवार, फिर बाइक और उसके बाद ऑटो से टकरा गई। हादसे में कार चालक समेत पांच लोग घायल हो गए, जबकि साइकिल सवार को मामूली चोट आई और वह मौके से घर चला गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।