रायबरेली: हरचंदपुर कस्बे में साइकिल चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया
Raebareli, Raebareli | Jun 14, 2026
14 जून रविवार की दोपहर 12 बजे एक चोर के द्वारा, मेडिकल स्टोर के सामने खड़ी हुई साइकिल को चोरी करने की घटना को अंजाम दे दिया। साइकिल सवार ने चोर को ले जाते हुए देख लिया और आवाज लगा दी। बाजार मे लोगों ने चोर को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। पूरी घटना पास मे लगे सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई। चोर की पहचान थाना क्षेत्र मौरावा जनपद उन्नाव के रूप मे की गई है।