आरा: सोन नदी में डूबने से युवक की हुई मौत, पिता ने कहा- दोस्तों ने की थी हत्या, पुलिस नहीं कर रही है गिरफ्तारी
Arrah, Bhojpur | May 23, 2026 भोजपुर के आरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक छात्र की संदिग्ध मौत अब हत्या के आरोपों में बदलती नजर आ रही है। मामला कोईलवर थाना क्षेत्र के पुराने पुल के समीप सोन नदी का है, जहां करीब एक माह पूर्व डूबने से छात्र मो. साकिब की मौत हो गई थी। अब मृतक के पिता ने बेटे के दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।