डुमरांव: नोनियापुरा गांव में स्कॉर्पियो से आये चोरों ने चुराई आधा दर्जन बकरियां, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस
Dumraon, Buxar | Jul 3, 2026 कृष्णाब्रह्म थानाक्षेत्र अंतर्गत नोनियापुरा गांव में चोरी की एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने स्कॉर्पियो वाहन से पहुंचकर आधा दर्जन बकरियों की चोरी कर ली। यह घटना गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि लगभग 1 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोर स्कॉर्पियो से गांव पहुंचे और मुख्य सड़क के किनारे स्थित एक झोपड़ी को निशाना बनाया।