सिमडेगा: कुरडेग आपसी विवाद में हुए भाई की हत्या मामले में आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
कुरडेग के बनगांव बेन्दोंकानी गांव में आपसी विवाद में भाई ने भाई की हत्या कर दी थी और इस मामले में पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। वरीय पुलिस उपाधीक्षक ने शनिवार को 3:45 बजे प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि विनोद और सुमन के बीच में विवाद में बड़े भाई सुमन ने अपने छोटे भाई की लाठी से मार कर हत्या कर दी थी जिसे जेल भेज दिया।