लखीसराय: किऊल स्टेशन पर छात्रवारी 18 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्कर को उत्पाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखीसराय मध निषेध थाना की टीम ने शुक्रवार अपराह्न 3:29 बजे दी गई जानकारी के अनुसार किऊल स्टेशन परिसर में छापेमारी कर 18 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने झाझा के कटका गांव की मंती देवी के पास से छह लीटर और गोगाकुरा गांव के दीपक राम के पास से 12 लीटर शराब बरामद की। दोनों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया।