#बालाघाट
जनसुनवाई व सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की जांच,
सांदीपनि विद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया सही पाई गई
सांदीपनि विद्यालय बालाघाट में विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश को लेकर जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की शुक्रवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती मोनिका पटेल के निर्देशन में विस्तृत जांच की गई।
जांच के दौरान शिकायतकर्ता पालक, विद्यालय के प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले, उपप्राचार्य साजिद मोहिस तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सहायक ग्रेड-3 अपूर्व बेल उपस्थित रहे। इस दौरान सभी शिकायतकर्ताओं की बात गंभीरता से सुनी गई और प्रत्येक प्रकरण का बिंदुवार परीक्षण किया गया।
जांच के दौरान पालकों को शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित सांदीपनि विद्यालय की प्रवेश नीति की जानकारी दी गई। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए प्राचार्य द्वारा अपनाई गई पारदर्शी एवं सावधानीपूर्ण प्रक्रिया की सराहना की।
प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले ने बताया कि विद्यालय में निर्धारित क्षमता से अधिक प्रवेश के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे। उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार केवल हिन्दी माध्यम की कुछ कक्षाओं में ही पालकों की सहमति से प्रवेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शहर के मध्य स्थित सांदीपनि विद्यालय में निर्धारित क्षमता से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिसके कारण अतिरिक्त प्रवेश देना संभव नहीं है।
जांच के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया शिक्षा विभाग के निर्धारित नियमों एवं प्रवेश नीति के अनुरूप अपनाई गई है।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#gaddeptmp
Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026