परिहार: परिहार में भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान, 38 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
परिहार प्रखंड में इन दिनों भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गुरुवार को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जबकि उमस के कारण लोगों को 45 डिग्री जैसी गर्मी का एहसास हुआ। सुबह से ही तेज धूप के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। दोपहर के समय चौक-चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा।गर्मी से बचने के लिए लोग छाता, गमछा और पानी का सह