सिकंदरा: सिकंदरा तहसील में पंजीयन विभाग के निजीकरण के विरोध में अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल जारी, आंदोलन तेज करने का किया ऐलान
पंजीयन (रजिस्ट्री) विभाग के निजीकरण के विरोध में सिकंदरा तहसील के अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। बार एसोसिएशन सिकंदरा के बैनर तले बीते 18 जून से अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे तहसील परिसर स्थित बार एसोसिएशन सभागार में संगठन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में