तालबेहट: नशे में धुत कार चालक ने 8 लोगों को रौंदा, 2 की हुई मौत, पुलिस ने चालक को अस्पताल पहुंचाया, गुस्साई भीड़ ने किया हमला
तालबेहट कस्बे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार जिसका चालक नशे में धुत बताया गया और आठ लोगों को रौद दिया, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और आरोपी कार चालक को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची जहां पर गुस्साए भीड़ ने कार चालक पर हमला कर दिया वहीं कार चालक जान बचाकर भागता हुआ नजर आया और पुलिस सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।