दरभंगा: 6 मई को जिले में 24 हजार से अधिक LPG गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य, वरीय अधिकारी ने कई स्थलों का किया निरीक्षण
जिला में 75 गैस एजेंसी के माध्यम से आज 8184 एल.पी.जी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के बीच वितरण किया गया जिसमें दरभंगा सदर अनुमण्डल में 6 हजार 414, बेनीपुर अनुमण्डल में 920 एवं बिरौल अनुमण्डल में 850 शामिल है। डीएसओ सुरेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार जिले में 05 मई को 10 हजार 903 LPG गैस सिलेंडर एजेंसियों के पास गोदामों में शेष है। यह जानकारी मंगलवार की शाम 6 बजे दी।