जगाधरी: करेड़ा खुर्द के पास तेज़ रफ्तार कार चालक ने व्यक्ति को टक्कर मारकर किया घायल, थाने में शिकायत दर्ज
गुलाबगढ़ के रहने वाले विक्रम ने बताया कि जब वह वापस घर आ रहा था तो करेड़ा खुर्द के पास एक लाल शिफ्ट कार चालक उसे टक्कर मार कर घायल कर गया। जिसे उसने नंबर तो उसका नोट कर लिया मगर वह चालक की पहचान नहीं पाया। जिस पर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।