चायल: CHC चायल मोड़ पर मोबाइल छिनैती के शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया गया, लूटा गया मोबाइल और बाइक बरामद, पुलिस ने भेजा जेल
कौशांबी। पिपरी थाना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीना गया वीवो Y21 मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ प्रयागराज और कौशांबी के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। रविवार की देर शाम 5:00 बजे आरोपी की हुई गिरफ्तारी!