बुधवार दोपहर दो बजे लालगंज क्षेत्र पंचायत समिति की पूर्व निर्धारित बैठक ब्लाक प्रमुख इं0 अमित प्रताप सिंह पंकज की अध्यक्षता में दोपहर प्रारम्भ हुई। बैठक में सदस्यों ने जनपदस्तरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति पर हंगामा शुरू कर दिया। नाराज सदस्य बैठक का बहिष्कार कर सभागार से बाहर आ गये। इस पर प्रमुख अमित सिंह ने जिले के पीडी दयाराम वर्मा से फोनिक वार्ता की।