सेहराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चिरौली में एक 61 वर्षीय वृद्ध के साथ दबंग द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार चिरौली निवासी सुल्तान सिंह उम्र 61 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की गुरुवार को सुबह लगभग 9 बजे गांव के ही राम प्रसाद ने मारपीट की है, फरियादी की शिकायत पर सेहराई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।