चाचौड़ा: चाचौड़ा पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक ने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ किया स्वागत
Chachaura, Guna | Jun 15, 2026 चाचौड़ा पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक जीतू जिराती का 15 जून देर शाम को चाचौड़ा विधायक कार्यालय पर विधायक प्रियंका मीणा ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। जीतू जिराती गुना में कार्यक्रम के बाद भोपाल जा रहे थे। इस दौरान विधायक ने मुलाकात कर संगठन जन सेवा को लेकर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।