टेहरोली: टहरौली खास में जादू टोना कर महिला से लाखों रुपए के जेवरात उड़ाए, कैमरे में कैद हुए बदमाश
थाना टहरौली क्षेत्र में अज्ञात लोगों के द्वारा जादू टोना कर खास निवासी प्रियंका पत्नी पुष्पेन्द्र के घर पर आए और तहसील जाने का रास्ता पूछा और औरतों का भला करने की बात करने लगे महिला की सास कल्पना झांसे में आ गई और बहू का बेटा नहीं होने से उसे दिखाने के लिए घर पर लेकर आ गईं और झाड़ फूंक कर महिला से मंगलसूत्र,हाफपेटी,बिछुआ लेकर रफूचक्कर हो गए |