जमुई: तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने चार लोगों को टक्कर मारते हुए खड़गौर के पास की दुर्घटना, पुलिस ने कार को जब्त कर शुरू की जांच
Jamui, Jamui | Apr 15, 2026 जिलानी मकतब स्कूल और पंच मंदिर रोड स्थित मिर्च मस्जिद के पास मंगलवार की रात करीब 09:30 बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर चार लोगों को ठोकर मारते हुए भागने के दौरान खड़गौर के पास सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई और चालक फरार हो गया। इधर चारों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।