बक्सर: जेल पइन रोड पर चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, रमेश गुप्ता ने कूदकर बचाई जान
Buxar, Buxar | Apr 14, 2026 बक्सर जेल पइन रोड पर एक चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। जिससे वह कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गई। स्कूटी चला रहे वीर कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी रमेश कुमार गुप्ता ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूटी के निचले हिस्से से पहले धुआं निकला और देखते ही देखते वह आग की लपटों में घिर गई।