शिवहर: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर तरियानी की विभिन्न कोचिंग में चलाया गया जागरूकता अभियान
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर तरियानी के विभिन्न कोचिंग संस्थान में सवेरा स्वयंसेवी संगठन, जिला बाल संरक्षण इकाई, श्रम संसाधन विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया है. छात्र-छात्राओं को कहा गया कि अगर आपके आसपास में कोई दुकानदार, मॉल, इट भट्ठा, होटल पर बाल मजदूर करवाता है तो इसकी सूचना नजदीकी थाना, वरीय पदाधिकारी को जरूर दें. कठोर कार्रवाई की जाएगी।