फुलेरा मु. सांभर: किशनगढ़ रेनवाल में पत्थर मंडी सड़क मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक महिला सहित तीन लोग हुए घायल
किशनगढ़ रेनवाल की पत्थर मंडी सड़क मार्ग पर आज दोपहर करीब 11 बजे दो मोटरसाइकिलो में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में एक महिला सहित तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर घायलों को ग्रामीणों की मदद से रेनवाल के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों का इलाज किया,जिसमें एक युवक को जयपुर रेफर किया गया।