शामली: शामली के थाना भवन क्षेत्र में चाकू की नोक पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस कार्यालय में की गई शिकायत
Shamli, Shamli | Jun 6, 2026 शनिवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक थानाभवन थाना क्षेत्र निवासी एक महिला अपने परिवार के साथ पुलिस कार्यालय शामली पर पहुंची। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया और पुलिस द्वारा अभी तक मामले में कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। परिवार का आरोप है कि पुलिस चौकी पर उन पर जबरन समझौते का दबाव बनाया गया था।