बीकानेर: बीकानेर स्थापना दिवस पर पतंगबाजी की धूम, जूनागढ़ किले से उड़ाया गया परंपरागत ‘चंदा’
बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर शहर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। खासकर पतंगबाजी को लेकर शहरवासियों में जबरदस्त जोश नजर आया। ऐतिहासिक जूनागढ़ किला में परंपरागत ‘चंदा’ उड़ाया गया, जो रियासत काल से चली आ रही एक विशेष परंपरा है। इस आयोजन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। शहर की छतों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और आसमान र