तारानगर: जिगसाना ताल के पास बाइक को पिकअप ने टक्कर मारकर युवक को गिराया, लाठी-रॉड से मारपीट कर हाथ-पैर तोड़ने का आरोप
तारानगर के जिगसाना ताल के पास युवक पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें पिकअप से टक्कर बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया व लाठी-रॉड से मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है 30 अप्रेल को 07 युवकों ने किया हमला, जिससे सचिन निवासी भुवाड़ी के दोनों हाथ-पैर तोड़ दिये। घटना के बाद राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तारानगर थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।