चरखारी: बम्हौरी गांव के एक युवक ने अज्ञात कारणों से किया जहरीले पदार्थ का सेवन, जिला अस्पताल में उपचार जारी
चरखारी के बम्हौरी गांव निवासी ब्रजराज के 35 वर्षीय पुत्र महेंद्र ने मंगलवार समय तकरीबन 4 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान देने का प्रयास किया है। जिसके चलते युवक की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डाक्टर की देखरेख में युवक का उपचार किया जा रहा है।