गिरियक: गिरियक पावापुरी ओपी थाना क्षेत्र में मारपीट कर मोबाइल छीनने और पैसे ट्रांसफर कराने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Giriak, Nalanda | Mar 16, 2026 गिरियक पावापुरी ओपी थाना कांड संख्या 402/19, दिनांक 25 नवंबर 2019 से जुड़े मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि उक्त मामले में परिवादी के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया गया था और जबरन उसके खाते से पैसा ट्रांसफर कराया गया था।