मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली थाना क्षेत्र की रानी बारी गांव में 22 वर्षीय युवक को लगी गोली, पिता ने कहा- बेटे का हुआ मर्डर
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के रानीबारी गांव के में बहुभोज के कार्यक्रम में गए रानीबारी गांव निवासी 22 वर्षीय अजय पुत्र भूतनाथ रैदास की गोली लगने से मृत्यु हो गई। मृतक के पिता के तहरीर पर पुलिस ने नाम जद अभियुक्त बुंदेला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। पिता ने बताया कि मेरे बेटे का मर्डर किया गया है। एक जमीन को लेकर बुंदेला से विवाद चल रहा था।