पलिया: भीरा-पलिया राष्ट्रीय मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, एक की मौके पर हुई मौत, एक घायल
भीरा-पलिया राष्ट्रीय मार्ग पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शेरपुर कलां, थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत निवासी नईम खां के छोटे भाई सलीमुद्दीन खां और उसका साथी ताजुद्दीन उर्फ गब्बर बाइक से पलिया लौट रहे थे। जहां कचनारा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली टक्कर मार दी। जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई।वही दूसरा युवक गंभीर रूप से हुआ घायल।