टीकमगढ़: टीकमगढ़ में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी,भगवान को गर्मी से बचाने मंदिरों में लगे एसी कूलर
टीकमगढ़ ज़िले में नौतपा शुरू होते ही अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुँच गया है।अधिकतम तापमान सबसे अधिक 47.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया ।आज भीषण गर्मी से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोग शिवधाम कुंडेश्वर में जमडार नदी में नहाने पहुँचे।भगवान को गर्मी से बचाने के लिए कुंडेश्वर मंदिर में एसी कूलर लगा दिए गए है।