सुपौल: प्रशांत किशोर 13 अप्रैल को सुपौल में, पार्टी विस्तार पर कार्यकर्ताओं संग करेंगे बैठक
Supaul, Supaul | Apr 11, 2026 जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर आगामी 13 अप्रैल को सुपौल पहुंच रहे हैं। उनके इस दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। यह जानकारी आज प्रेस को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष इंद्रदेव साह ने दी। जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रशांत किशोर का यह दौरा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इ