मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को जैसलमेर का शहीद पूनम सिंह स्टेडियम रंग-बिरंगी पतंगों से सराबोर नजर आया। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार आयोजित पतंग उत्सव में उत्साह चरम पर रहा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी और उपखंड अधिकारी समक्ष गोयल ने मैदान में उतर कर पतंग उड़ाई।