कटनी नगर: पुराने विवाद पर वृद्ध का रास्ता रोक चाकू से हमला, रंगनाथ क्षेत्र के भट्टा मोहल्ला पाठक वार्ड में दो युवकों ने किया हमला
रंगनाथ थाना अंतर्गत भट्टा मोहल्ला पाठक वार्ड में एक वृद्ध मोहम्मद हनीफ 57 वर्ष पर पुराने विवाद के चलते कुनाल वंशकार और एक अन्य युवक ने रास्ता रोक कर चाकू से हमला कर दिया घटना आज गुरुवार शाम 5:30 मिनट की बताई जा रही है। घायल वृद्ध का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची थी और घटना को जांच में लिया है।