राजगढ़: ओसवाल जैन व्यायाम शाला राजगढ में अज्ञात आरोपियों पर तोड़फोड़ और नाम पट्ट चोरी का आरोप, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
Rajgarh, Churu | May 6, 2026 रामलाल छाजेड निवासी वार्ड 25 राजगढ ने मामला दर्ज करवा कि श्री श्याम बाबा मन्दिर के सामने स्थित ओसवाल जैन व्यायामशाला राजगढ में व्यायामशाला के दोनों गेटों पर लगे लोहे के नाम पट्ट (बोर्ड) काटकर चोरी कर लिए। साथ ही, दीवार और गेट पर लिखे संस्था के नाम को रंग पोतकर मिटा दिया गया। बदमाशों ने एक गेट का ताला तोड़ दिया,जबकि दूसरे ताले को भी तोडऩे का प्रयास किया है।