मेराल: महिला ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का किया प्रयास, सदर अस्पताल में भर्ती
चिनियां थाना क्षेत्र के डोल गांव निवासी विजय साह की पत्नी 52 वर्षीय विद्यावती देवी ने शनिवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि करीब 20 दिन पहले सीढ़ी से गिरने के कारण उसका दायां पैर फ्रैक्चर हो गया था। पैर में प्लास्टर चढ़ा होने के कारण वह घर में बेड पर