पुवायां: पुवायाँ तहसील के बंडा के ग्राम इंदलपुर में भीषण आग लगने से किसानों की गेहूं की फसल जलकर हुई राख
शाहजहांपुर की पुवायाँ तहसील के बंडा के ग्राम इंदलपुर में भीषण आग लगने से किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।सूचना मिलते ही पुवायाँ से भाजपा विधायक चेतराम मौके पर पहुँचे और जली हुई फसल का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तुरंत नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाया जाए