बलिया: दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी प्रताप राय को उसके डेरा से किया गया गिरफ्तार
Ballia, Ballia | Apr 29, 2026 दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को उसके प्रताप राय का डेरा से गिरफ्तार कर शहर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की दोपहर दो बजे न्यायालय भेज दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, इसबीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में ठहरा हुआ है। तभी पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।