मढ़ौरा: बहुआरापट्टी में पत्नी ने प्रेमी को छोड़कर दोबारा पति से की शादी
Marhaura, Saran | May 17, 2026 प्रखंड के बहुआरापट्टी में प्रेमी को छोड़कर पुनः पति से पत्नी ने विवाह कर लिया। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने रविवार की सुबह आठ बजे बताया कि दो दिन पहले चार बच्चो की मां ज्योती कुमारी का विवाह उसके पति ने उसके प्रेमी राजेश से करा दिया लेकिन राजेश जब महिला को छोड़कर फरार हो गया तो पुनः दोबारा उक्त महिला का विवाह उसके पति अनुप से कराया गया।