लखीमपुर खीरी जिले के पढ़ुआ थाना क्षेत्र में औघड़ बाबा और बोझिया पंप के बीच गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों में 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है।