बीना: सिविल अस्पताल में स्वच्छता अभियान, समाजसेवी संस्था ने की साफ-सफाई, एसडीएम व नगर पालिका अधिकारी रहे मौजूद
Bina, Sagar | Jul 13, 2025 सिविल अस्पताल में स्वच्छता अभियान अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया जिसमें एसडीएम की मौजूदगी में समाजसेवी संस्था के द्वारा सिविल अस्पताल की साफ सफाई की गई। जिससे सिविल अस्पताल में स्वच्छता बनी रहे। जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल में रविवार सुबह एसडीएम विजय डेहरिया के नेतृत्व में नगर पालिका एवं समाजसेवी संस्था समन्वय मंडपम की टीम ने सिविल अस्पताल में साफ सफाई की।