बीना: गांधी चौराहे पर 106 पहिए वाला ट्रेलर फंसा, मदद के लिए डायल 100 के कर्मचारी पहुंचे
Bina, Sagar | Jul 11, 2025 गांधी चौराहे पर उस समय जाम की स्थिति बन गई जब एक 106 पहिए वाला विशाल वोल्वो ट्रेलर फस गया। जो भोपाल से पावर ग्रिड जा रहा था। जानकारी अनुसार भोपाल से 106 पहियों वाला वोल्वो ट्रेलर ग्राम धनोरा स्थित पावर ग्रिड जा रहा था। लेकिन ख़िमलासा फाटक बंद होने की वजह से ट्रेलर चालक को वापस जाना पड़ा। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद वाहन निकल सका।