शिवहर: 'टीबी मुक्त भारत अभियान' की समीक्षा, रोजाना 150 से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग अनिवार्य
जिला अधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। अभियान को मिशन मोड में चलाने के निर्देश, हेल्थ सेंटर पर रोजाना 20 और चिकित्सा दल से 150 लोगों की स्क्रीनिंग अनिवार्य, ओपीडी में सभी मरीजों की जांच जरूरी।