Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
kushwahji2018
1
खंडवा नगर: खंडवा में धूं-धूं कर जली जननी एक्सप्रेस, चालक खाना खाने गया था, पीछे से एंबुलेंस बनी आग का गोला
Khandwa Nagar, Khandwa
| Jun 2, 2026
खंडवा जिले के खालवा विकासखंड में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 108 जननी एक्सप्रेस सेवा का एक वाहन आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर खाक हो गया। यह घटना सेंधवाल लोकेशन से संचालित जननी एक्सप्रेस वाहन
#national
#fire
MORE NEWS
एक पिता के लिए इससे बड़ा गर्व क्या होगा… आज मंच पर मेरी बेटी का सम्मान हुआ और हमारी शॉर्ट फिल्म ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएँ ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। 🙏🏆🇮🇳 #NashaMuktYuva #ProudFather #StateLevelSelection #Khandwa #viksitbharat
Khandwa Nagar, Khandwa | Jul 27, 2026
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव - मुख्यमंत्री डॉ. यादव --- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खंडवा में प्रसिद्ध दादाजी धूनीवाले धाम में किए दर्शन-पूजन --- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा है कि खंडवा के सुप्रसिद्ध धूनीवाले दादाजी का स्वभाव जनकल्याणकारी भावनाओं से ओत-प्रोत था। उन्होंने अपने जीवनकाल में सर्वधर्म सद्भाव, भूखों को अन्न खिलाने और श्रद्धा-भाव से सभी भक्तों के कष्टों के निवारण को प्राथमिकता दी। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि दादाजी धूनीवाले धाम बाहरी आडंबर से अलग है और यहां आने के बाद हर किसी को आंतरिक और आध्यात्मिक शक्ति का अनुभव होता है। बड़े दादाजी और छोटे दादाजी का यह अविस्मरणीय स्थान खंडवा ही नहीं, संपूर्ण मध्यप्रदेश के लिए गौरव और आस्था का स्थान रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को खंडवा जिला मुख्यालय में दादाजी धूनीवाले धाम में दर्शन-पूजन करने के बाद स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से दादाजी धूनीवाले धाम में हो रहे निर्माण कार्यों को लेकर कई तरह की मत भिन्नता थीं। राज्य सरकार ऐसी सभी समस्याओं का समाधान निकालते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान कर रही है। दादाजी धूनीवाले धाम की मर्यादा के अनुरूप राज्य सरकार सभी प्रकार से नियम और संयम का पालन कर दादाजी के आशीर्वाद से इस धाम को भव्य और दिव्य बनाएगी। सरकार हर संभव प्रयास करेगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दादा धूनी वाले की समाधि के दर्शन किए और टिक्कड़ प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने अखंड धूनी में आहुति डालकर दादाजी मंदिर के नवनिर्माण कार्य का जायजा भी लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दादाजी धूनी वाले के मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो चुका है और शीघ्र ही दादाजी के भक्तों की इस मंदिर निर्माण की वर्षों पुरानी मनोकामना पूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा मेले के दौरान खंडवा आकर दादाजी की समाधि के दर्शन करने की इच्छा थी, जो आज पूरी हुई। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Culture, Madhya Pradesh Department of Urban Development & Housing MP #khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026
"नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न --- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माय भारत, खंडवा द्वारा "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किशोर कुमार सभागार, खंडवा में किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड श्री आशीष कुशवाहा, समाजसेवी एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. आलोक सेठी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड श्री कुशवाहा ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में सकारात्मक सोच, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। "मेरा युवा भारत" कार्यालय की जिला अधिकारी सुश्री पल्लवी दुबे ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत वाद-विवाद, स्लैम पोएट्री, संगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, स्लोगन लेखन एवं रील और लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि आज आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित युवाओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षकगण, स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of School Education, Madhya Pradesh Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh #khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 82.70 लाख से अधिक किसानों को 3308 करोड़ रूपए अंतरित --- प्रत्येक हितग्राही किसान के खाते में पहुंचे एकमुश्त चार हजार रूपए --- किसानों को वैज्ञानिक खेती और समृद्ध भविष्य से जोड़ने का जरिया है बलराम कृषि महोत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव --- खण्डवा में होगी पुलिस बटालियन की स्थापना, मूंदी से खण्डवा रोड बनेगा शीघ्र --- मुख्यमंत्री ने जैविक, हाईटेक खेती और खाद्य प्रसंस्करण के लिए किसानों को किया सम्मानित --- मेधावी विद्यार्थियों और सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर्स को दिए प्रशस्ति-पत्र --- मुख्यमंत्री ने बलराम कृषि महोत्सव में की किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील --- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने खंडवा जिला मुख्यालय में हुये बलराम कृषि महोत्सव में प्रदेश के 82 लाख 70 हजार से अधिक किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत 3308 करोड़ रुपए सिंगल क्लिक से अंतरित किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई उन्नत कृषि पर केंद्रित कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती-किसानी को लाभदायी बनाने और कृषि को आधुनिक स्वरूप देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बलराम कृषि महोत्सव केवल एक आयोजन न होकर किसानों को नई तकनीक, वैज्ञानिक खेती और समृद्ध भविष्य से जोड़ने का व्यापक अभियान है। यह किसानों का अपना कार्यक्रम है, किसान इसका अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपनी खेती को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खंडवा की बात ही अलग है। अतीत का खानदेश अब कई खासियतों के लिए मशहूर है। यहाँ की काली मिट्टी फसलों के लिए सोने जैसी है। इसीलिए यहां की फसलें भी सोने के भाव बिकती हैं। खंडवा जिले के हर खंड में किसानों की मेहनत से खुशहाली है। बात खेती-किसानी की हो, या जल और पर्यावरण बचाने की, खंडवा हर मामले में अव्वल है। यहां के परिश्रमी किसानों ने अपनी उद्यमशीलता और नवाचारों से पूरे देश और प्रदेश में खेती का एक अलग ही स्टैंडर्ड मॉडल सेट किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों से अनुरोध करते हुए कहा कि बलराम कृषि महोत्सव आपका अपना महोत्सव है। इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि परम्परागत खेती अब गुज़रे ज़माने की बात हो गई है। अब आधुनिक और उन्नत खेती का दौर है। किसान बंधु अपने खेत की मिट्टी की जांच करायें। मिट्टी की उत्पादकता के अनुसार ही फसल लें। बहुत अधिक रायायनिक उर्वरकों का उपयोग करने से बचें, जितनी जल्दी हो सके, प्राकृतिक और जैविक खेती की ओर बढ़ें। फसल विविधीकरण अपनाएं। एक ही किस्म की फसल के स्थान पर एक ही समय में खेत में एकाधिक फसल लें। इससे किसानों के खेतों में नई फसल किस्मों की हरियाली आयेगी, साथ ही आमदनी भी बढ़ेगी। किसानों के प्रति सरकार के मन में अगाध श्रद्धा और सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार लगातार किसान कल्याण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। किसान अपनी मेहनत और पसीने से धरती से अन्न उगाते हैं और भूखों को अनाज उपलब्ध कराते हैं। किसानों के प्रति हमारी सरकार के मन में अगाध श्रद्धा और सम्मान है। किसान भाइयों को आज एक साथ 4000 रुपए सम्मान निधि के रूप में उनके बैंक खातों में भेजे गए हैं। कृषक कल्याण वर्ष में किसानों की आय दोगुना करने का संकल्प मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की क्षमताओं को पहचानती है। भारत वह देश है, जो अपनी परम्पराओं में वसुधैव कुटुम्बकम का भाव रखते हुए संपूर्ण विश्व को एक परिवार मानता है। हमारी संस्कृति "जियो और जीने दो" पर विश्वास करती है। भगवान बलराम कृषि क्षेत्र के पहले देवता हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने के लिए हम वर्ष 2026 को 'कृषक कल्याण वर्ष' के रूप में मना रहे हैं। इसमें प्रदेश के विभिन्न अंचलों में बलराम कृषि महोत्सव मनाये जा रहे हैं। दुग्ध उत्पादन को 9 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने का लक्ष्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह किसानों के प्रति हमारी संकल्प शक्ति का ही परिणाम है कि आज प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़कर 65 लाख हैक्टेयर हो गया है, जो कि वर्ष 2002-03 से पहले मात्र 44 लाख हैक्टेयर था। पिछले ढाई साल में सिंचाई का रकबा 10 लाख हैक्टेयर से अधिक बढ़ चुका है। राज्य सरकार ने कृषि क्षेत्र में सर्वांगीण विकास के लिए किसानों को बिजली, पानी, बेहतर सड़कें, प्राकृतिक खेती और आधुनिक खेती से जोड़ा है। किसान भाई अब ड्रोन से खेतों में खाद-बीज का छिड़काव कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इसी वर्षाकाल के बाद किसानों को रात के साथ दिन में भी सिंचाई के लिए बिजली दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार दूध उत्पादन को प्रोत्साहित कर रही है। दूध उत्पादन को वर्तमान 9 प्रतिशत से बढ़ाकर हमने 20 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। अब एक समान कानून से चलेगा मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में अब एक देश, एक निशान, एक विधान, एक प्रधान का संकल्प पूरा हो रहा है। 'सब समान-सबको सम्मान' ही हमारा भाव है। हमारी सरकार ने समान नागरिक संहिता विधेयक विधानसभा से पास करवाया है। अब हमारा प्रदेश एक समान कानून से चलेगा। उन्होंने बताया कि यूसीसी के संबंधित सर्वे में साढ़े 3 करोड़ से अधिक लोगों को एसएमएस भेजे गए। इसके लिए 10 लाख से अधिक सुझाव मिले। सर्वे में 76 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम बहनों ने यूसीसी लागू करने का समर्थन किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में बहनों को तीन तलाक से मुक्ति मिल चुकी है। सभी समुदायों की महिलाएं हमारी बहनें हैं। अगले माह से मिलेगी सरकारी रोडवेज बसों की सौगात मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाड़ली बहनों को हर माह 1500 रुपए की सौगात मिल रही है। हर महीने रक्षाबंधन मनता है। अगले महीने से प्रदेश के नागरिकों को सरकारी रोडवेज बसों की सौगात मिलेगी। यह गरीब, किसानों के कल्याण का समय है। प्रदेश में गरीब-जरूरतमंदों को इलाज के लिए एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े सभी धार्मिक स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। सिंहस्थ: 2028 के आयोजन की तैयारियों के साथ ही ओंकारेश्वर धाम में भी 3 हजार करोड़ की लागत से विकास कार्य किए जा रहे हैं। गरीबों का कष्ट मिटाना, यही जीवन और राजनीति का मर्म है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खंडवा के दादाजी धूनीवाले के धाम और समाधि स्थल पर विकास के कार्य तेजी से जारी हैं। हमारा इरादा सभी को साथ लेकर आगे बढ़ते हुए प्रदेश को बेहतर राज्य बनाना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश के 80 करोड़ से अधिक गरीबों को नि:शुल्क अनाज वितरित किया जा रहा है, जिससे अन्न के अभाव में कोई भी भूखा न सोये। गरीबों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में नि:शुल्क पीएम आवास उपलब्ध कराए गए हैं। गरीब का हाथ थामकर उनके जीवन के कष्ट मिटाना, यही जीवन है, यही राजनीति का मर्म है। प्रदेश में बनेंगे 275 सांदीपनि विद्यालय मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश नदियों का मायका है और खंडवा और निमाड़ क्षेत्र को मां नर्मदा का विशेष आशीर्वाद मिला हुआ है। निमाड़ के किसानों को सिंचाई के लिए मां नर्मदा का जल मिल रहा है। दो दिन बाद गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश को नए सांदीपनि विद्यालयों की सौगात मिलेगी। प्रदेश में पहले चरण में 275 सांदीपनि विद्यालय स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 136 बनकर तैयार हो चुके हैं और 105 विद्यालयों का लोकार्पण भी हो चुका है। दूसरे चरण में हम 200 नये सांदीपनि विद्यालय बनायेंगे। इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को संस्कारों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदाय की जा रही है। प्रदेश में युवाओं के लिए सर्वसुविधायुक्त नए मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय खोले जा रहे हैं। भारत के युवा खेलों में भी देश का मान बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हाल ही में जहां कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की बेटी सुश्री मीराबाई चानू ने स्वर्ण पदक और श्री राजा मुथुपांडी ने रजत पदक अपने नाम किया है। क्रिकेट में नौजवान खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने विरोधी टीम के छक्के छुड़ाये। हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का किया आव्हान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि आने वाले 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा अभियान चलेगा और सभी लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, मदनलाल ढींगरा जैसे सभी वीरों के बलिदान का स्मरण करें। जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार कृषक कल्याण वर्ष में प्रदेश के अन्नतादाओं को लगातार बड़ी सौगातें दे रही है। खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश में उन्नत कृषि और किसान की आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2026 को 'कृषक कल्याण वर्ष' के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गरीब, किसान, युवा और नारी सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रदेश के साथ ही खंडवा में भी जल संचय के लिए अनेक कार्य किए गए हैं। पहले जिले में हर वर्ष जल संकट की स्थिति रहती थी, लेकिन आज खंडवा में पर्याप्त जल उपलब्ध है। प्रमुख घोषणाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खण्डवा में पुलिस बटालियन की स्थापना करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मूंदी से खंडवा के बीच नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 15 सितंबर से पहले टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। बलराम कृषि महोत्सव की स्मृति के रूप में मुख्यमंत्री डॉ. यादव को किसानों ने हल भेंट किया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जैविक, हाईटेक खेती और खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान बंधुओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों और सोशल मीडिया एन्फ्लुएंसर्स को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, खंडवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन, नगर निगम अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित थे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Agriculture, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh Department of Urban Development & Housing MP #khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में नई कृषि उपज मंडी परिसर, जिला खण्डवा में आयोजित 'बलराम कृषि महोत्सव'
Khandwa, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026
खंडवा नगर: खंडवा में धूं-धूं कर जली जननी एक्सप्रेस, चालक खाना खाने गया था, पीछे से एंबुलेंस बनी आग का गोला - Khandwa Nagar News