कोल: जवां पुलिस ने लूट के 3700 रुपये, अवैध तमंचा कारतूस, सहित 3 लुटेरे रठगवां के निकट से किये गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Apr 28, 2024 अलीगढ़ की थाना जवां पुलिस टीम ने लूट की घटना का घटना का खुलासा किया। पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए 3 लुटेरों को लूटी हुई रकम 3700 रुपये, एक अवैध तमंचा कारतूस, व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित तीन लुटेरों को रठगवां के निकट से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लुटेरों द्वारा शनिवार रात्रि पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।