दमोह: स्टेशन प्रबंधक मुकेश कुमार जैन सेवानिवृत्त, सम्मान समारोह में शामिल हुए पूर्व वित्त मंत्री व विधायक जयंत मलैया
Damoh, Damoh | Jul 2, 2026 दमोह रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक मुकेश कुमार जैन के 34 वर्षों की सेवा पूर्ण होने पर सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व वित्त मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मुकेश कुमार जैन के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ आगामी जीवन की शुभकामनाएं दीं।