नरवर में शराब कंपनी के मैनेजर को लगी गोली, ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत
शिवपुरी। नरवर-मगरौनी क्षेत्र में बुधवार रात शराब कंपनी के मैनेजर पंकज राय को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गंभीर हालत में उन्हें नरवर से ग्वालियर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि घटना के समय शराब कंपनी के करीब 4-5 लोग मौके पर मौजूद थे। गोली किन परिस्थितियों में चली और पंकज राय को गोली कैसे लगी, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ ही गोली चलने की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और गोली चलने की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Karera, Shivpuri | Aug 19, 2026