गुना नगर: इतिहास और धरोहर पर विवाद बजरंगगढ़ किले पर यदुवंशी शीलापट्टी हटाकर खींची राजवंश की लगाने का आरोप यादव समाज ने ज्ञापन दिया
गुना के बजरंगगढ़ किले के इतिहास और धरोहर पर 16 जून को विवाद सामने आया। दाऊ ठाकुर यादव कल्याण समिति ने मुख्यमंत्री के नाम गुना प्रशासन को ज्ञापन दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज प्रताप सिंह ने कहा, बजरंगगढ़ किले पर यदुवंशी महाराज जयनारायण सिंह देव ने शासन किया। 40 साल पहले तक यदुवंशी राजवंश की शिला पट्टी थी जिसे हटाकर खींची राजवंश की लगा दी। इस पर ज्ञापन दिया।