आरा: कटेया गांव में धान की रोपनी करते समय बिजली के तार से किसान को लगा करंट, अकेले होने के कारण नहीं बची जान
Arrah, Bhojpur | Jul 28, 2026 भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के कटेया गांव में बिजली के तार की चपेट में आने से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान भागीरथी महतो, पिता सीता राम महतो के रूप में हुई है, जो कटेया गांव के निवासी थे।घटना के बारे में मृतक के बेटे अक्षय कुमार ने बताया कि उनके पिता खेत में बीया (पौधा) कबारने गए थे। वहीं ये घटना हुई।