हाथरस: सदर के घास मंडी स्थित देसी शराब के ठेके पर महिलाओं ने किया उपद्रव, पथराव बंद करने की मांग, मौके पर पहुंची पुलिस
सदर क्षेत्र के घास की मंडी के पास रविवार दोपहर 1:30 बजे के लगभग देसी शराब के ठेके पर अचानक से कई सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने हमला कर दिया और ठेके को घेरकर जमकर हंगामा करते हुए पथराव कर दिया जिससे शराब के ठेके में अंदर बैठे हुए लोग अपनी जान बचाने को लेकर ताला लगाकर बंद हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने वेमुश्किल सभी को समजा भुजाकर वहां से हटाया