डोमचांच: डोमचांच नगर पंचायत का मॉड्यूलर टॉयलेट रखरखाव के अभाव में बदहाल
डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र में बनाए गए मॉड्यूलर टॉयलेट रखरखाव के अभाव में बेकार होते जा रहे हैं। नियमित सफाई नहीं होने, पानी और बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण इनका उपयोग लगभग बंद हो गया है। वर्तमान में ये केवल शोपीस बनकर रह गए हैं।शुक्रवार को 1 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सरकारी धन की बर्बादी का उदाहरण है।